करेंट अफेयर्स 21 दिसंबर:संजय सिंह रेसलिंग फेडरेशन के अध्यक्ष बने, केंद्र सरकार ने 'राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023' की घोषणा की
करेंट अफेयर्स 2023- दैनिक, साप्ताहिक, मासिक
संजय सिंह रेसलिंग फेडरेशन के अध्यक्ष बने, केंद्र सरकार ने 'राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023' की घोषणा की
नियुक्ति (APPOINTMENT)
2. तीन नए क्रिमिनल लॉ बिल लोकसभा में पास: 20 दिसंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में तीन नए क्रिमिनल लॉ बिल पेश किए, जो पास हो गए हैं। अब इसे राज्यसभा में रखा जाएगा, वहां से पास होने के बाद इसे मंजूरी के लिए राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा।
इसे पेश करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- अंग्रेजों के समय का राजद्रोह कानून खत्म किया गया है। नाबालिग से रेप और मॉब लिंचिंग जैसे क्राइम में फांसी की सजा दी जाएगी।
अब आरोपी को याचिका दायर करने के लिए सात दिन मिलेंगे, न्यायाधीश को उन सात दिनों में सुनवाई करनी होगी।
18 साल से कम उम्र की बच्ची से रेप में आजीवन कारावास और मौत की सजा का प्रावधान है।
गैंगरेप के दोषी को 20 साल तक की सजा या जिंदा रहने तक जेल होगी।
गैर इरादतन हत्या को दो हिस्सों में बांटा गया है, हिट एंड रन केस में 10 साल की सजा मिलेगी।
अगर गाड़ी चलाते वक्त हादसा होता है, फिर आरोपी अगर घायल को पुलिस स्टेशन या अस्पताल ले जाता है तो उसे कम सजा दी जाएगी।
मॉब लिंचिंग में फांसी की सजा होगी।
IPC में 511 धाराएं हैं, अब 356 बचेंगी, 175 धाराएं बदलेंगी, 8 नई जोड़ी जाएंगी, 22 धाराएं खत्म होंगी।
इसी तरह CrPC में 533 धाराएं बचेंगी, 160 धाराएं बदलेंगी, 9 नई जुड़ेंगी, 9 खत्म होंगी, पूछताछ से ट्रायल तक वीडियो कॉन्फ्रेंस से करने का प्रावधान होगा, जो पहले नहीं था।
सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब ट्रायल कोर्ट को हर फैसला अधिकतम 3 साल में देना होगा, देश में 5 करोड़ केस पेंडिंग हैं, इनमें से 4.44 करोड़ केस ट्रायल कोर्ट में हैं।
इसी तरह जिला अदालतों में जजों के 25,042 पदों में से 5,850 पद खाली हैं।
IPC में मौजूद 19 प्रावधानों को हटा दिया गया है।
33 अपराधों में कारावास की सजा बढ़ाई है, 83 अपराधों में जुर्माने की सजा बढ़ा दी गई है।
छह अपराधों में सामुदायिक सेवा की सजा का प्रावधान किया गया है।
3. भारत NCAP में पहले क्रैश टेस्ट के रिजल्ट घोषित: 20 दिसंबर को भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (Bharat NCAP या BNCAP) ने पहले क्रैश टेस्ट के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इसमें टाटा हैरियर और सफारी दोनों को 5-स्टार रेटिंग मिली है।
टाटा मोटर्स अपने मॉडलों को रजिस्टर कराने वाली पहली कंपनी है।
अवॉर्ड्स (AWARDS)
4. केंद्र सरकार ने 'नेशनल गेम्स अवॉर्ड' की घोषणा की: 20 दिसंबर को केंद्र सरकार ने 'राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023' देने की घोषणा की है। इसमें बैडमिंटन स्टार सात्विक राईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को देश का सर्वोच्च खेल सम्मान 'मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड' दिया जाएगा।
सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड न्यायाधीश एएम खानविलकर की अध्यक्षता में एक समिति ने 'नेशनल अवॉर्ड' के लिए खिलाड़ियों के नाम चयनित किए हैं।
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी सहित 26 खिलाड़ियों को 'अर्जुन अवॉर्ड' दिया जाएगा।
5. अमिताभ बच्चन ने मुंबई टीम खरीदी: 18 दिसंबर को बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) में मुंबई टीम के मालिक बन गए हैं। वह गली-नुक्कड़ पर क्रिकेट खेलने वालों को स्टेडियम में खेलने और अपना टैलेंट दिखाने में मदद करेंगे।
ISPL भारत का पहला टेनिस बॉल टी10 क्रिकेट टूर्नामेंट है, जो स्टेडियम में खेला जाएगा।
देश में इस तरह के पहले टूर्नामेंट का आयोजन 2 मार्च से 9 मार्च 2024 तक होगा।
टूर्नामेंट में 19 मुकाबले जाएंगे, जिसमें 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
इनमें हैदराबाद, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता और श्रीनगर टीमें शामिल हैं।
अमिताभ से पहले अक्षय कुमार ने श्रीनगर टीम खरीदी है।
ऋतिक रोशन भी बेंगलुरु टीम के मालिक बन चुके हैं।
इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)
6. प्रिंसेस डायना की ड्रेस 1.1 मिलियन डॉलर में बिकी: 18 दिसंबर को कैलिफोर्निया स्थित ऑक्शन हाउस में दिवंगत प्रिंसेस डायना द्वारा पहनी गई ब्लू और ब्लैक बैलिरिना लेंथ ड्रेस को ऑक्शन में शामिल किया है। यह ड्रेस बेस प्राइस से 11 गुना ज्यादा यानि 1,143,000 डॉलर में बिकी है।
इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)
6. प्रिंसेस डायना की ड्रेस 1.1 मिलियन डॉलर में बिकी: 18 दिसंबर को कैलिफोर्निया स्थित ऑक्शन हाउस में दिवंगत प्रिंसेस डायना द्वारा पहनी गई ब्लू और ब्लैक बैलिरिना लेंथ ड्रेस को ऑक्शन में शामिल किया है। यह ड्रेस बेस प्राइस से 11 गुना ज्यादा यानि 1,143,000 डॉलर में बिकी है।
दिवंगत ब्रिटिश प्रिंसेस डायना ने अप्रैल 1985 में इटली के फ्लोरेंस में और मई 1986 में कनाडा के वैंकूवर में यह ड्रेस पहनी थी।
इस ड्रेस को मोरक्कन-ब्रिटिश फैशन डिजाइनर जैक्स ऑजगरी ने डिजाइन किया था।
इस ड्रेस ने डायना की पिछली ड्रेस का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिसे 6,04,800 डॉलर में नीलाम किया गया था।
इस बार नीलामी में साल 1981 में अपनी सगाई की तस्वीर में डायना द्वारा पहना गया ब्लश-पिंक शिफॉन ब्लाउज भी शामिल था।
यह अपने अनुमान से लगभग चार गुना ज्यादा यानि 3,81,000 डॉलर में बिका है।
31 अगस्त 1997 को 33 वर्ष की उम्र में प्रिंसेस डायना का निधन हो गया था, जिसके कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
आज का इतिहास (TODAY'S HISTORY)
21 दिसंबर का इतिहास: साल 1898 में आज ही के दिन कैमिस्ट पियरे और उनकी पत्नी मेरी क्यूरी ने रेडियम की खोज की थी। इसका इस्तेमाल कैंसर के इलाज के लिए भी होता है। इस खोज के लिए दोनों को साल 1903 में 'नोबेल पुरस्कार' से सम्मानित किया गया था।
कैमिस्ट पियरे की पत्नी मेरी क्यूरी दो नोबेल प्राइज जीतने वाली पहली महिला हैं।
साल 2012 में साउथ कोरिया के सिंगर साई का गाना 'गंगनम स्टाइल' यूट्यूब पर एक अरब बार देखे जाने वाला पहला वीडियो बना था।
साल 2008 में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को अमेरिकी मैग्जीन न्यूज बीक ने दुनिया के 50 पॉवरफुल लोगों में शामिल किया था।
साल 2007 में अमिताभ बच्चन की मां तेजी बच्चन का निधन हुआ था।
साल 1998 में नेपाल की प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने इस्तीफा दिया था।
साल 1975 में मेडागास्कर में संविधान लागू हुआ था।
साल 1952 में सैफुद्दीन किचलू तत्कालीन सोवियत संघ का 'लेनिन शांति पुरस्कार' पाने वाले पहले भारतीय बने थे।
साल 1784 में जॉन जे अमेरिका के पहले विदेश मंत्री बने थे
निधन (OBITUARY)
2. भारतीय सिंगर अनूप घोषाल का निधन: 15 दिसंबर को बंगाली सिंगर अनूप घोषाल का 77 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी मौत की वजह मल्टिपल ऑर्गन फैलियर बताई गई है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें