गर्म पानी की नदी और झील
क्या आप ने कभी खोलते हुए, गर्म पानी की नदी, झील, या झरने के बारे में सुना था।
01" """"हम में से बहुत सारे लोग नदियों के ठंडे पानी में नहाए होंगे. लेकिन दुनिया में एक ऐसी नदी भी है, जिसमें अगर कोई इंसान या जीव गिर जाए तो उसकी मौत पक्की है.
आइए इसके पीछे की वजह जान लेते हैं.
यूं तो नदी का जल काफी ठंडा होता है, क्योंकि ज्यादातर यह पहाड़ों से आता है. नदियों से इंसान का काफी गहरा और पुराना नाता है. नदियों ने इंसानों की कई सभ्यताओं को जन्म दिया है, जो इन्ही के किनारे फली-फूली हैं. यही कारण है कि इंसान कई नदियों की पूजा भी करता है. आमतौर पर नदियों का जल काफी शीतल होता है. बहुत से लोग तो चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए नदी के ठंडे पानी में नहाते भी हैं. लेकिन क्या आप किसी ऐसी नदी के बारे में सुना है, जिसमें अगर कोई इंसान या जीव गिर जाए तो उसकी मौत हो सकती है?
रहस्यमयी नदी
यह रहस्यमयी नदी साउथ अमेरिका के अमेजन बेसिन में बहती है. इसका नाम Shanay-Timpishka है, इसे ला बॉम्बा भी कहते हैं. दरअसल, इस नदी का पानी इतना गर्म है कि अगर इसमें कोई जीव गिर जाए, तो तुंरत उसकी मौत हो जाएगी.
इकलौती उबलती नदी
6.4 किलोमीटर लंबी, 82 फीट चौड़ी और लगभग 20 फीट गहरी इस नदी की खोज साल 2011 में हुई थी. इसे दुनिया की इकलौती उबलती नदी के नाम से भी जाना जाता है. आपको शायद यह जानकर अजीब लगे, लेकिन जानकारी के मुताबिक इस नदी की खोज एंड्रीज रुजो नाम के युवक ने अपने दादा से सुनी कहानी के बाद की थी.
100 डिग्री सेल्सियस रहता है पानी का तापमान
जब एंड्रीज रुजो अपने दादाजी की कहानी जैसी नदी ढूंढने निकले, तो लोगों ने उनका मजाक बनाया और कहा कि यहां ऐसी कोई नदी नहीं है. लेकिन रुजो ने उनकी बातों पर ध्यान नही दिया और नदी को खोज निकाली. बताया जाता है कि इस नदी का पानी 100 डिग्री सेल्सियस तक खौलता है. यानी अगर आप गलती से भी इस नदी में गिर गए, तो आपकी मौत पक्की है.
पानी से सीधे बन जायेगी चाय
नदी का पानी एक गर्म झरने से आता है, इसलिए यह इतना गर्म है. इस नदी का पानी इतना गर्म होता है कि आप इससे सीधे चाय बना सकते हैं"""""".01
02" """"बॉयलिंग लेक , जैसा की नाम से स्पष्ट है कि इसका पानी गर्म है। यह झील डोमिनिका, कैरिबियन आइलैंड पर है। यह झील दुनिया की ऐसी दूसरी झील है, जिसमें प्राकृतिक रूप से गर्म पानी बहता है। बाहरी किनारों पर इसका तापमान 180 और 197 डिग्री फारेनहाइट रहता है। वहीं झील के बीच में पानी उबलता हुआ नजर आता है। इसका कारण, झील में क्रेक आने से अंदर का लावा तेजी बहता है, जो पानी को गर्म करता है।
उबलती झील डोमिनिका की विश्व धरोहर स्थल, मोर्न ट्रॉइस पिट्स नेशनल पार्क में स्थित है। यह रोसेवो के पूर्व में 6.5 मील (10.5 किमी) पूर्व में है। यह भूरे-नीले पानी के बुलबुले से भरा हुआ है जो आमतौर पर वाष्प के बादल में घिरा हुआ होता है। झील लगभग 200 फीट (61 मीटर) से 250 फीट (76 मीटर) तक फैली है।
झील को सबसे पहले 1870 में दो अंग्रेजों एडमंड वाट और हेनरी अल्फ्रेड अलफोर्ड निकोलस ने देखा, उस समय वे डोमिनिका में काम कर रहे थे।
समय-समय पर, झील के स्तर और गतिविधि में उतार-चढ़ाव हुआ है। 1870 के दशक में यह गहरी थी; 1880 में पास एक क्रूर विस्फोट के बाद, झील गायब हो गई और गर्म पानी और भाप का एक फव्वारा बन गया। दिसंबर 2004 से अप्रैल 2005 तक एक और फाइटिक विस्फोट ने झील के स्तर को 33 फीट (10 मीटर) तक घटा दिया; बाद में झील का स्तर फिर से बढ़ गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें