काली किशमिश
काली किशमिश हेल्थ के लिए क्यों है ज्यादा फायदेमंद? जानें एक्सपर्ट से
काली किशमिश का सेवन बहुत कम लोग करते हैं क्योंकि उन्हें मालूम ही नहीं है कि ये हमारी हेल्थ के लिए कितना फायदेमंद माना जाता है।
आइए जानते हैं काली किशमिश के बारे में
ड्राई फ्रूट्स हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, उन्हें नियमित रूप से अपने आहार में शामिल करना चाहिए। हालांकि, कुछ लोगों को यह लगता है कि ड्राई फ्रूट्स का ज्यादा सेवन सिर्फ सर्दियों में करना चाहिए क्योंकि इनकी तासीर गर्म होती है। मगर ऐसा नहीं है ड्राई फ्रूट्स का सेवन हम किसी भी मौसम में कर सकते हैं।
हां, ड्राई फ्रूट्स की मात्रा का ध्यान रखें क्योंकि जरूरत से ज्यादा ड्राई फ्रूट्स गर्मी पैदा कर सकते हैं। आप किशमिश ज्यादा खा सकते हैं क्योंकि किशमिश की तासीर ज्यादा गर्म नहीं होती। मगर क्या आपको पता है कि नॉर्मल किशमिश से काली किशमिश हेल्थ के लिए ज्यादा फायदेमंद होते हैं।
काली किशमिश कई गुणों से भरपूर ड्राई फ्रूट है। ये दिखने में जितना छोटे दिखाई देते हैं, उतने ही अधिक सेहत के लिए हेल्दी भी हैं। कई लोग सेहत को दुरुस्त रखने के लिए इसका नियमित सेवन करते रहते हैं। इसमें पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा होती है। तो आइए किन कारणों से काली किशमिश हेल्थ के लिए ज्यादा फायदेमंद माने जाते हैं।
एनीमिया से संक्रमित लोगों के है बेस्ट
काली किशमिश का नियमित सेवन करने से आपको फायदा हो सकता है। साथ ही इसमें मौजूद प्रोटीन, विटामिन-बी 6, थियामिन,विटामिन-ई जैसे पोषक तत्व प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी उपयोगी हैं। ये आपको फ्लू से भी दूर रखता है और किसी भी अन्य तरह के इंफेक्शन को होने से भी रोकता है।
आप सूखी खांसी से पीड़ित है, तो नियमित रूप से काली किशमिश का सेवन करना शुरू कर दें। कुछ ही दिनों में आपको फायदा देखने को मिलेगा। इसका सेवन आप दो तरह से कर सकते हैं पहला यह कि आप काली किशमिश भिगोकर रख दें और सुबह सेवन करें।
काली किशमिश में पेक्टिन नाम का फाइबर पाया जाता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इसके साथ ही हार्ट के मसल्स और रक्त कोशिकाओं को डैमेज होने से भी बचाता है। यह किशमिश के मुकाबले ज्यादा तेजी से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।
हालांकि, काली किशमिश के साथ आप नेचुरल डाइट लें। अपनी ट्रेडिशनल डाइट पर अगर भरोसा किया जाएगा तो ऑक्सिडाइज्ड कोलेस्ट्रॉल की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
यह समस्या आजकल ज्यादा लड़कियों को है। पीरियड्स को कम करने के लिए हम न जाने क्या नहीं करते ....पर कोई फायदा नहीं होता। इसलिए बेहतर है पहले अनियमित पीरियड्स की समस्या क्या है। बता दें कि महिलाओं की आम पीरियड साइकल 28 दिनों तक चलती है।
इसमें 7 दिनों का बदलाव हो सकता है यानी पीरियड 7 दिन पहले भी आ सकता है और 7 दिन बाद में भी। नॉर्मल मेंस्ट्रुअल साइकिल या पीरियड के दौरान अंडाणु ओवरी से रिलीज होते हैं। इस प्रोसेस को ऑव्युलेशन कहते हैं। अगर आपको यह समस्या तो आप नियमित रूप से काली किशमिश का सेवन करें इससे आपको काफी फायदा होगा।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट Nsk learning के साथ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें