विश्व पर्यावरण दिवस
विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु वर्ष 1972 में की थी। इसे 5 जून से 16 जून तक संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में चर्चा के बाद शुरू किया गया था। 5 जून 1973 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।[2] विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाया जाता है पहली बार 1973 मे मनाया गया था विश्व पर्यावरण दिवस हमें अपनी प्रगति का मूल्यांकन करने और पर्यावरण की रक्षा के लिए बेहतर कदम उठाने का मौका देता है । विश्व पर्यावरण दिवस हमारे सिर पर मंडरा रहे पर्यावरण संकट के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पूरे देश में मनाया जाता है। हर साल 5 जून को सभी भागीदार देशों द्वारा वैश्विक आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। अधिक जनसंख्या, प्रदूषण, अत्यधिक खपत और ग्लोबल वार्मिंग का समाधान खोजना मुख्य एजेंडा है। केवल एक पृथ्वी है याद है जब आपने स्कूल में कई पर्यावरण आंदोलनों के बारे में पढ़ा था? क्या आपको प्लास्टिक का...