संदेश

क्या आप जानते है ये हैं भारत की एक मात्र पुरुष नदी

चित्र
  क्या आप जानते है ये हैं भारत की एक मात्र पुरुष नदी यह मनसा सरोवर पर्वतमाला से निकलने वाली दूसरी नदी है। चीन में जन्मी ब्रह्मपुत्र नदी भारत में अरुणाचल प्रदेश से प्रवेश करती है। इसके बाद यह असम से होते हुए बांग्लादेश में प्रवेश करती है। भारत में नदियों का इतिहास बहुत प्राचीन है। नदियाँ सदियों से अपनी पवित्रता बनाए हुए हैं। वे निरंतर अपनी-अपनी दिशा में बहती रहती हैं। गंगा जैसी पवित्र नदी का उल्लेख शास्त्रों और पुराणों में मिलता है। भारत में गंगा, गोदावरी, नरमा, सिंधु और तुंगभद्रा जैसी नदियों के नाम महिलाओं के नाम पर हैं। यही कारण है कि भारतीय नदियों की तुलना महिलाओं से की जाती है। नदी को माँ के रूप में पूजा जाता है। ऐसा माना जाता है कि नदी में स्नान करने से सारे पाप धुल जाते हैं और पुण्य मिलता है।  यह भारत की एकमात्र नर नदी भी है। इस नदी का नाम ब्रह्मपुत्र नदी है जिसे ब्रह्मा की संतान के रूप में जाना जाता है। वेदों और पुराणों के अनुसार ब्रह्मपुत्र नदी को ब्रह्मबिद्दा के नाम से जाना जाता है। भगवान ब्रह्मा को महान ऋषि माना जाता है। इतिहास में कहा गया है कि शांतनु ...

किसानों के लिए सोना बना 70 हजारी जीरा, जानें- क्यों बढ़ रहे इसके दाम

चित्र
  किसानों के लिए सोना बना 70 हजारी जीरा, जानें- क्यों बढ़ रहे इसके दाम खारी बावली दिल्ली में मसालों के लिए मशहूर बाजार है. यहां जीरे के दाम ने ऐसा मंहगाई का तड़का लगाया है, जिससे ग्राहक ही नहीं सालों से जीरे का कारोबार करने वाले व्यापारी भी हैरान है. बीते तीन महीने में जीरे के दाम बढ़ने से जहां आम लोग परेशान हैं. इसकी खेती करने वाले किसानों के लिए जीरा अब सोना साबित हो रहा है. बाजार में सोना 60 हजार रुपये ग्राम है. जीरे का दाम करीब 70 हजार रुपये कुंतल है. NDTV की ग्राउंड रिपोर्ट में पढ़िए जीरे के दाम बढ़ने से किसान खुश क्यों हैं? इसके दाम बढ़ने के पीछे चीन और बांग्लादेश का क्या कनेक्शन है?  खारी बावली दिल्ली में मसालों के लिए मशहूर बाजार है. यहां जीरे के दाम ने ऐसा मंहगाई का तड़का लगाया है, जिससे ग्राहक ही नहीं सालों से जीरे का कारोबार करने वाले व्यापारी भी हैरान है. बीते तीन महीनों के दौरान जीरे के दाम पर नजर डालें, तो मार्च में जीरा 280 प्रति किलो, अप्रैल में 350 रुपये किलो, मई में 500 रुपये किलो, जून में 700 रुपये किलो रहा. खारी बावली में जीरा के कारोबारी 4...

यहां रहते हैं दुनिया के सबसे छोटे इंसान, जानिए कितनी होती है इनकी लंबाई

चित्र
  यहां रहते हैं दुनिया के सबसे छोटे इंसान, जानिए कितनी होती है इनकी लंबाई https://forsage.io/b/q1z2pr ऐसे देखा जाए तो दुनिया के सबसे छोटे इंसान के रूप में ईरान के अफशिन इस्माइल का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है , लेकिन आज हम इनकी नहीं बल्कि एक पूरे देश की बात कर रहे हैं जहां दुनिया में सबसे छोटे इंसान पाए जाते हैं. हालांकि, अगर हम अफशिन इस्माइल की बात करें तो इनकी हाइट 2 फीट 1.6 इंच है और इनकी उम्र 20 के पार है. https://forsage.io/b/q1z2pr कहां रहते हैं दुनिया के सबसे छोटे इंसान? इंसाइडर डॉटकॉम पर छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक,   दुनिया में सबसे छोटे इंसान साउथईस्ट एशियन आइसलैंड के टिमोर में रहते हैं. यहां एक इंसान की औसतन लंबाई, 5 फीट 1.28 इंच होगी. आदमियों की बात करें तो यहां के आदमियों की औसत लंबाई 5 फीट 2.9 इंच है और महिलाओं की औसत लंबाई 4 फीट 11.5 इंच है. जबकि दूसरे नंबर पर लाओस है. यहां रहने वालों की औसत लंबाई 5 फीट 1.37 इंच होती है. जबकि, यहां के मर्दों की लंबाई 5 फीट 3.19 इंच होती है और यहां की औरतों की लंबाई 5 फीट 3.19 इंच होती है. ...

मानशून के बूते भारत सदियों तक नंबर वन इकोनॉमी रहा:इसी वजह से हम गुलाम बने, आखिर इतना ताकतवर मानसून बना कैसे

चित्र
  मॉनशून के बूते भारत सदियों तक नंबर वन इकोनॉमी रहा:इसी वजह से हम गुलाम बने, आखिर इतना ताकतवर मानसून बना कैसे?  मॉनसून एक जलवायु प्रक्रिया है, जिस कारण दक्षिण एशिया के देशों में वर्षा होती है। यह प्रक्रिया  भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका, म्यांमार, कुछ अफ्रीकी देश जैसे फ्रेंच गिनीज और दक्षिण ब्राज़ील में देखने को मिलती है , और इन जगहों पर वर्षा लाने के लिए जिम्मेदार है। मानसून ने भारत को अंग्रेजों का गुलाम बनाया। अमेरिका और चीन छोड़िए, मानसून के बूते भारत सदियों तक दुनिया की नंबर वन इकोनॉमी रहा। मानसून ही सरकार का बहीखाता चलाता है। चौंकिए मत, ये सच है। मानसून ताकतवर है ही, पर कैसे…? मानसून या पावस, मूलतः एवं अरब सागर की ओर से भारत के दक्षिण-पश्चिम तट पर आने वाली हवाओं को कहते हैं जो भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश आदि में भारी वर्षा करातीं हैं। ये ऐसी मौसमी पवन होती हैं, जो दक्षिणी एशिया क्षेत्र में जून से सितंबर तक, प्रायः चार माह सक्रिय रहती है। इस शब्द का प्रथम प्रयोग ब्रिटिश भारत में (वर्तमान भारत, पाकिस्तान एवं बांग्लादेश) एवं पड़ोसी देशों के संदर्भ में किया गया...

6500 करोड़पति छोड़ सकते हैं भारत

चित्र
  2023 में 6500 करोड़पति छोड़ सकते हैं भारत, किस देश को होगा सबसे ज्यादा फायदा? लगभग 6,500 करोड़पति लोग भारत छोड़ने वाले हैं. ये सभी करोड़पति इसी साल दूसरे देश में बस जाएंगे. भारत के टैक्स कानून, बाहर पैसा भेजने के सख्त नियम और अन्य कारणों को इसकी वजह माना जा रहा है. 2023 में लगभग 6,500 सुपर-रिच लोगों के भारत छोड़ने की उम्मीद है. अंतरराष्ट्रीय निवास और नागरिकता सलाहकार फर्म हेनले एंड पार्टनर्स की रिपोर्ट के मुताबिक 10 लाख डॉलर (8.2 करोड़ रुपये) से ज्यादा की संपत्ति वाले लोगों की संख्या चीन के बाद भारत में है. बता दें कि पिछले साल 2022 में 7,500 करोड़पतियों ने भारत छोड़ा था.  लेकिन इतने सारे अमीर विदेश क्यों जा रहे हैं? और वे कहां जा रहे हैं?  इंडियन एक्सप्रेस ने प्राइवेट वेल्थ एंड फैमिली ऑफिस की पार्टनर सुनीता सिंह-दलाल के हवाले से लिखा, भारत के टैक्स कानून, बाहर पैसा भेजने के सख्त नियम और अन्य कारणों से लोग देश छोड़ रहे हैं. कंपनी के निजी ग्राहकों के समूह प्रमुख डोमिनिक वोलेक ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन और यहां तक कि क्रिप्टो पर सरकार की तर...

केरल से टकराया मानसून

चित्र
  केरल से टकराया मानसून, आपके राज्य कब पहुंचेगा:ये चक्रवाती बारिश है या मानसूनी; कैसे तय करता है मौसम विभाग भारतीय मौसम विभाग ने 8 जून को खुशखबरी दी कि मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। यह एक दिन में कर्नाटक तक पहुंच गया है। हालांकि चक्रवात बिपरजॉय से दो-तीन दिन तक इसकी तीव्रता धीमी कर पड़ने की संभावना है। इसके बाद मानसून फिर रफ्तार पकड़ेगा। मानसून होता क्या है, आपके राज्य में कब पहुंचेगा, कैसे तय होता है कि ये नॉर्मल बारिश है या मानसूनी? 1. मानसून क्या होता है और ये नाम कैसे पड़ा? कालीदास ने अपनी रचना 'मेघदूत' में एक पंक्ति लिखी… आषाढस्य प्रथमदिवसे मेघमाश्लिष्टसानु वप्रक्रीडापरिणत गजप्रेक्षणीयं ददर्श।। इसका अर्थ हुआ कि आषाढ़ मास के पहले दिन पहाड़ों की चोटी पर झुके हुए मेघ को विरही यक्ष ने देखा तो उसे लगा मानो जैसे एक हाथी अपनी धुन में झूम रहा हो। आषाढ़ यानी जून को बारिश वाला महीना भी कहते हैं। आज से 1700 साल पहले मेघदूत लिखे जाने के समय भी कुछ फिक्स महीनों में बारिश होती थी। आज भी ऐसा ही होता है। इसी खास भौगोलिक घटना को मानसून कहते हैं। मानसून अरबी शब्द 'मौसिम' से...

समान्य ज्ञान

चित्र
                         👉  समान्य ज्ञान  👈 Q. भोपाल त्रासदी के दौरान किस गैस का रिसाव हुआ था? मिथाइल आइसोसाइनेट Q. भारत के प्रधानमंत्री द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर प्रति वर्ष भारत का ध्वज कहाँ फहराया जाता है ?  लाल किला Q. ‘नीलगिरी पहाड़ियों को_किस_ नाम से जाना जाता है।  नीला पर्वत Q. एल्यूमिनियम किस खनिज से प्राप्त की जाती है ? बॉक्साइट  Q. जल में स्थाई कठोरता का कारण है?  कैल्सियम क्लोराइड Q. सार्क के सदस्य देश विश्व के किस भाग के हैं? दक्षिण एशिया Q. अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की स्थापना, ______ को हुई थी ? 28 जून, 1919 Q. तेरहवीं शताब्दी में सेना का सर्वोच्च अधिकारी होता था. खान Q. गौतम बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश कहाँ दिया था? सारनाथ में Q. छठीं शताब्दी ईसा पूर्व मगध में किसका विशाल भंडार था लौहे का Q. कॉमिक स्ट्रिप केल्विन और होब्स किसने बनाये थे ? बिल वाटरसन Q. चेर्नोबिल परमाणु आपदा किस वर्ष में हुई थी ? 1986 Q. भारत के स्वतंत्र होने के बाद इनमें से कौन सा युद्ध हुआ?  गल्फ युद्ध Q....